
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में मानसून अगले दो दिन फिर कहर बरपा सकता है। प्रदेश में मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश के कई भागों में सात जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पांच और छह जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
8 व 9 जुलाई को भी कई भागों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। प्रदेश में भारी बारिश के कारण अभी तक दर्जनों पेयजल परियोजनाएं ठप है। वहीं, कई सड़कें भी बंद पड़ी है।