सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा, राशनकार्ड धारकों को मिलेगा अब ज्यादा राशन, जानिए कितना?

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के लाखोें राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर आई है। इन्हें अगले महीने अब ज्यादा राशन मिलेगा। आटा और चावल का कोटा बढ़ाया गया है।

सरकार ने एपीएल परिवारों के आटे के कोटे में डेढ़ किलो प्रतिकार्ड की बढ़ोतरी की है। सात साल बाद एपीएल परिवारों को फरवरी में 15 किलो आटा दिया जाएगा।

इससे पहले कांग्रेस सरकार के समय ही 15 किलो आटा दिया गया था। इसके लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। खाद्य आपूर्ति निगम ने सभी राशन डिपो संचालकों से फरवरी में आटे की मांग अधिसूचना के अनुसार भेजने के लिए कहा है।

प्रदेश में करीब 11.50 लाख एपीएल कार्ड धारक हैं। इन्हें वर्तमान में 13.5 किलो आटा प्रति परिवार दिया जा रहा है। यह आटा नौ रुपये 30 पैसे के हिसाब से मिलता है।

एपीएल उपभोक्ताओं को कई सालों से आटे का यही कोटा मिल रहा है। बीते सालों में एक.दो बार ही 14 किलो आटा मिला है। अब सरकार के डिपुओं में मिलने वाले आटे को काफी समय बाद बढ़ाया है।

डिपुओं में आधा किलो चावल का कोटा भी बढ़ाया है। यह व्यवस्था जनवरी से लागू कर दी गई है। जनवरी में एपीएल कार्ड उपभोक्ताओं को सात किलो चावल मिले।

इससे पहले इन उपभोक्ताओं को 6.5 किलो चावल मिलते थे। अब आटे के कोटे में बढ़ोतरी का एपीएल परिवारों को काफी फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *