कौन होगा हिमाचल का नया मुख्यमंत्री, कांग्रेस की यह नेत्री लेगी अब अंतिम फैसला

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल का सीएम कौन बनेगा, इस पर प्रियंका गांधी से बात करने पर ही नाम फाइनल होगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की कसौटी पर खरा उतरने वाले नेता को ही हिमाचल में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलेगी।

दरअसल विधानसभा चुनाव जिताने में प्रियंका की सबसे अहम भूमिका रही है। ऐसे में पार्टी हाईकमान अब सीएम के नाम को लेकर भी उनसे ही चर्चा करेगा। माना जा रहा है कि प्रियंका शनिवार को ही सीएम के नाम को लेकर अपना फैसला दे सकती है।

प्रियंका ने शिमला से विधानसभा चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। शिमला से ही प्रदेश में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैलियां करने गईं। प्रदेश कांग्रेस में प्रियंका गांधी के कई गुप्त सूत्र भी हैं।

इनसे उन्होंने लगातार चुनाव प्रचार के दौरान फीडबैक लिया। प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए पार्टी की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रियंका के शिमला स्थित घर से ही केंद्रीय चुनाव कमेटी की ऑनलाइन बैठक ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *