
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
शिव प्रताप शुक्ला यूपी के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले हैं। चार बार विधायक, तीन बार केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा में शिव प्रताप शुक्ला के लम्बे अनुभव का प्रदेश व यहां की जनता को लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी नव नियुक्त राज्यपाल को बधाई दी है।