ब्रेकिंग: आज हो सकती है हिमाचल विधानसभा चुनाव की घोषणा, चुनाव आयोग ने बुलाई कांफ्रेंस

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल और गुजरात में आज विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली है।

माना जा रहा है कि इसमें चुनाव को लेकर मीडिया जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो सकती है। प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं।

प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार  55,07,261 मतदाता वोट डाल सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने फोटोयुक्त मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 18-19 साल के 69,781 मतदाता वोट डालेंगे। यानी ये नए वोटर होंगे।

इनकी प्रतिशतता 46 से बढ़कर अब 75 फीसदी हो गई है। मतदाताओं का लिंग अनुपात 978 से बढ़कर 981 हो गया है। वोटरों में 27,80,208 पुरुष, 27,27,016 महिला और 37 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या बढ़कर 56001 हो गई है। इनमें 1470 की वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *