कैबिनेटः आज एनटीटी, आउटसोर्स कर्मचारियों समेत आम जनता को मिल सकते हैं ये तोहफे

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार सुबह कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। इसमें कई बड़े मुददों पर इस बार चर्चा होनी है। एजेंडे में जनता और कर्मचारियों से जुड़े कई अहम प्रस्ताव शामिल किए गए है।

इनमें पहला मामला एनटीटी से जुड़ा है जिसमें चार हजार से अधिक को रोजगार मिलना है। सरकार एनटीटी की नीति में बदलाव करने का फैसला आज ले सकती है। अभी दो साल का कोर्स होता है जिसे एक वर्ष का किया जाना है।

इसके अलावा 30 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बन रही नीति पर भी आज कैबिनेट में चर्चा संभव है। महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षत वाली उप समिति ने इस नीति को अंतिम रूप दे दिया है। इसे लागू करने और इसके पहलुओं के बारे में आज बैठक में चर्चा की संभावना है। चुनाव से पहले सरकार इस पर अहम फैसला लेने की तैयारी कर रही है।

बैठक में कई स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थान अपग्रेड करने, पटवार सर्कल खोलने, विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *