![](https://himachalraider.com/wp-content/uploads/2022/06/Indian-Rupee_177ec4e2db5_large.jpg)
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों को तीन फीसदी डीए जारी करने जा रही हैं। 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के दौरान सीएम जयराम कर्मचारियों को इसका तोहफा देंगे।
![](https://himachalraider.com/wp-content/uploads/2022/08/cropped-ADVT.-851x1024.jpeg)
शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग गई है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा 15 अगस्त को करने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत मिलने वाले एरियर को लेकर भी बात बनी है।
सरकार कुल एरियर का 25 फीसदी हिस्सा अभी पहली किस्त के तौर पर जारी करने वाली है। इससे कर्मचारियों को लाखों रुपये का फायदा होना है। कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग भी कर रहे थे।