
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के कुल्लू से बड़ी खबर आ रही है। यहां सैंज के निहारनी में निरमंड के एक व्यक्ति की हुई हत्या के आरोपी ने शाक्टी के जंगल में फंदा लगाकर जान दे दी है।
बताया जा रहा है कि 14 नवंबर की रात को व्यक्ति की हत्या के बाद आरोपी फरार चल रहा था। वीरवार सुबह शाक्टी के लोगों ने तलाशी करते हुए आरोपी का शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ पाया।
सूचना पाकर सैंज पुलिस मौके लिए रवाना हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन सुराग नहीं मिल पाया था। वीरवार सुबह आरोपी का शव जंगल में लटका मिला है।