
हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल के मंडी से बड़ी खबर आ रही है। यहां करसोग उपमंडल के अलसिंडी के एक जीप खाई में गिर गई।
हादसे में चार महिलाओं और जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल ले जाया गया है।
सभी मृतक महिलाएं महिला मंडल की सदस्य बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सभी किसी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।