हिमाचल में देह व्यापार का धंधा चला रही थी अमृतसर की महिला, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ी

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल की पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस टीम ने एक पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसे रंगे हाथ पकड़ा गया है।

इसके पास से दो युवतियों को रैस्क्यू किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अमृतसर की एक महिला मैक्लोडगंज और आसपास के क्षेत्र में सैक्स रैकेट चला रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला को दबोचने के लिए जाल बिछा दिया। आरोपी अमृतसर की महिला इस जाल में फंस गई। मौके पर पुलिस ने महिला के साथ आई अमृतसर की ही दो युवतियों को रैस्क्यू किया।

आरोपी महिला को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *