मंदिर में माथा टेककर नदी में लगा रहे थे डूबकी, अचानक डूबने लगा बेटा, बचाने गई मां भी डूबी

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के कांगड़ा में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बनेर खड्ड स्थित बाण गंगा में आस्था की डुबकी लगाते समय मां बेटा पानी में डूब गए।

बताया जा रहा है कि 42 साल की महिला सरिता और इसका 21 बेटा आकाश रिश्तेदारों के साथ बज्रेश्वरी माता के मंदिर में हरियाणा के फरीदाबाद से दर्शन करने आए थे।

माथा टेकने के बाद बाण गंगा में नहाने की आस्था के चलते दोनों खड्ड में चले गए। यहां नहाते समय अचानक दोनों गहरे पानी में समाने लगे। इन्हेांने शोर मचाया और मदद के लिए आवाजें लगाईं।

इसके बाद वहां लोग इकट्ठे हुए। दोनों को पानी से निकाला गया और उपचार के लिए टांडा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। बताया जा रहा है कि नहाते समय आकाश पानी में डूब गया था। बेटे को डूबता देख वहीं नहा रही सरिता उसे बचाने चली गईं और वह भी उसके साथ पानी में डूब गईं।

अस्पताल पहुंचाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार यहां न नहाने के चेतावनी बोर्ड लगा रखे हैं। फिर भी लोग यहां नहाने उतर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *