शिमलाः “मोदी” की जीत पर झूमे कांग्रेसी कार्यकर्ता, मनाया जीत का जश्न, डाली नाटी

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया। 34 सीटों में से 24 पर जीत हासिल कर सत्ता पर कब्जा जमा लिया। इन सबके बीच कांग्रेस ने मोदी की जीत पर भी जश्न मनाया

शहर के लोअर ढली वार्ड से कांग्रेस ने विशाखा मोदी को चुनाव मैदान में उतारा था। अपने पहले ही चुनाव में मोदी ने जीत हासिल की। पहले यह वार्ड भाजपा के कब्जे में था। लेकिन अब कांग्रेस ने यहां बाजी मारी है।

विशाखा मोदी की जीत पर कांग्रेस ने जश्न मनाया। नाटी भी डाली। थोड़ी ही देर में मोदी की यह जीत सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। लोग हैरान थे कि आखिर मोदी की जीत का जश्न क्यों मना रही है। लेकिन बाद में पता चला कि यह जश्न पार्टी प्रत्याशी विशाखा मोदी की जीत का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *