MC Shimla Election Result: भाजपा का मिशन रिपीट का सपना टूटा, रिकॉर्ड जीत की ओर कांग्रेस

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। शिमला नगर निगम के चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे है। कांग्रेस ने 15 सीट जीत ली है। भाजपा को 5 माकपा को एक सीट मिली है।

अब तक के नतीजों में कांग्रेस रेकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही है। सत्या कौंडल समेत 2 पूर्व महापौर भी चुनाव हार गए है। आम आदमी का खाता नही खुला है।


वार्ड नंबर 2 रूलदूभट्टा से भाजपा की सरोज, वार्ड नंबर 3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल, वार्ड नंबर 6 टुटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज, और वार्ड नंबर 7 मज्याठ से कांग्रेस की अनिता शर्मा चुनाव जीत गई हैं। अपर ढली से भाजपा की कमलेश तो लोअर ढली से कांग्रेस की विशाखा जीत गयी है।

वार्ड नंबर 12 फागली से भाजपा के कल्याण चंद धीमान चुनाव जीत गए हैं। टूटीकंडी से कांग्रेस के ऊमा कौशल, kachhighati से कांग्रेस से किरण, नाभा से कांग्रेस की सिमी नंदा चुनाव जीत गयी है।

राम बाजार से कांग्रेस की सुषमा कुठियाला, बालूगंज से कांग्रेस के दलीप थापा, कृष्णा नगर से भाजपा के बिट्टू कुमार चुनाव जीत गए है।

लोअर बाजार से कांग्रेस की उमंग, जाखू से अतुल और बेनमोर से शीनम ने चुनाव जीत लिया है।

वार्ड नंबर 1 भराड़ी से भाजपा की मीना चौहान और वार्ड नंबर 4 अनाडेल से कांग्रेस की उर्मिला कश्यप ने चुनाव जीता है। वार्ड नंबर 5 समरहिल से माकपा प्रत्याशी वीरेंद्र ठाकुर चुनाव जीते हैं।

शिमला के छोटा शिमला स्थित स्कूल में सुबह 10ः00 बजे से मतों की गणना चल रही है। आपको बता दें कि शहर के 34 वार्डों के लिए मतदान हुआ है तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पिछले चुनावों में भाजपा ने 18 सीटें जीतकर शिमला नगर निगम पर कब्जा जमाया था।

जिला प्रशासन ने नगर निगम चुनाव के लिए छोटा शिमला स्कूल को मतगणना केंद्र बनाया है। यहां पर आठ टेबल लगाए हैं। इसमें सात टेबल ईवीएम और एक टेबल पोस्टल बेल्ट पेपर की गिनती के लिए है।

सात टेबलों पर चार राउंड में मतगणना की जा रही है। पांचवें राउंड में छह वार्डों की गिनती की जा रही है।

F

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *