देर रात तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे चल रहे पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, मौत

Demo pic

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के जिला कांगड़ा से दर्दनाक खबर आ रही हैं। यहां डमटाल में एक गाड़ी की टक्कर से एक पुलिस जवान की मौत हो गई है।

मृतक की पहचान अर्जुन सिंह निवासी थपकोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वीरवार रात को भदरोया में एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए अर्जुन सिंह को टक्कर मार दी थी।

इस दौरान अर्जुन सिंह की मौत हो गई थी। जवान अर्जुन सिंह पुलिस थाना इंदौरा में एचएससी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ पुलिस जवान का उनके पैतृक स्थान थपकौर में अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *