
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिामचल के कांगड़ा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ज्वालामुखी में सियालकड़ मंझीन के कुरी गांव में रहने वाले 35 वर्षीय शख्स ने फंदा लगाकर जान दे दी।
मृतक की पहचान श्याम लाल निवासी सियालकड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार की है। महिला बच्चों का रिजल्ट लेने स्कूल गई थी। इसी बीच पति ने फंदा लगाकर जान दे दी।
बताया जा रहा है कि घटना से पहले इसकी पत्नी से बहसबाजी भी हुई थी। महिला जब लौटी तो उसने पति को फंदे पर झूलते देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिन ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और महिला के बयान दर्ज किए। मृतक के 3 बच्चे हैं।